Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'4 जून को पता लग जाएगा, कहा से आए एग्जिट पोल', विपक्ष बौखलाहट पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे चार जून को आएंगे, लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीती हुई नजर आ रही है। शनिवार 1 जून को सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों को कांग्रेस नेताओं ने सिरे से नकार दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ये आंकड़े बीजेपी ऑफिस से निकले है।

कांग्रेस नेताओं की इस टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता एग्जिट पोल देखकर बौखला गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 4 जून को पता लग जाएगा कि एग्जिट पोल जनता के बीच से आए हैं या भाजपा के दफ्तर से आए हैं।

Kailash Vijayvargiya

क्योंकि, हार स्वीकार करना बहुत मुश्किल होता है और हार के बाद संभल कर बात करना और भी मुश्किल होता है। आपको बता दें कि शनिवार 1 जून को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। जो एग्जिट पोल सामने आए है उसमें बीजेपी को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि,नतीजे 4 जून को ही आएंगे, जिससे स्पष्ट होगा कि प्रदेश में किस दल को कितनी सीटें मिली हैं।

हालांकि, न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 29 सीटें मिल सकती है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 29 में से 28 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। अगर सी-वोटर एग्जिट पोल की बात करें तो उसके मुताबिक, मध्य प्रदेश की 29 सीटों में 26 से 28 सीटें बीजेपी के खाते में जाती बताई गई है।

वहीं, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी 1 से 3 सीटों पर जीत सकते हैं। NEWS 18 के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में BJP को 26 से 29 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस यानी INDI गठबंधन को 0 से 3 सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+