MP में BJP का सदस्यता अभियान, मुस्लिम सदस्यों की संख्या ने चौंकाया

भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान-2024 को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिमा बागरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी व जीतू जिराती, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, राज्यसभा सदस्य व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, रणवीर सिंह रावत, शरदेन्दु तिवारी व श्री हरिशंकर खटीक एवं प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Indore

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की, भाजपा की गरीब कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश के हर वर्ग के लोग हमारे संगठन से जुड़ रहे हैं। 30 सितंबर को सभी जिलों की बैठक होगी तथा एक अक्टूबर को सभी मंडलों की समीक्षा बैठक के साथ दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा। लक्ष्य प्राप्ति की दृष्टि से सदस्यता अभियान में असम और हिमाचल प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है , लेकिन बड़े राज्यों में पहले स्थान पर है। प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक तथा दो लाख से अधिक अल्पसंख्यक भाई-बहनों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से सदस्यता में 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल कर इतिहास बनाया है। छिंदवाड़ा जिला मोदी जी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं का गढ़ है, यहां भी कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड बनाया है एवं टॉप चार जिलों में छिंदवाड़ा का नाम शामिल है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान-2024 को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित किया।

ये भी पढ़े- BJP के सदस्यता अभियान में इंदौर बना नंबर-1, खास रिकॉर्ड कायम किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+