BJP के सदस्यता अभियान में इंदौर बना नंबर-1, खास रिकॉर्ड कायम किया

Indore News: देशभर में BJP का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, जहां हर बार की तरह इस बार भी इंदौर सदस्यता अभियान का खास रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी में है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सदस्यता अभियान में नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां इंदौर ने मध्य प्रदेश में सर्वाधिक BJP के सदस्य बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। BJP मध्य प्रदेश की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 4 लाख से ज्यादा सदस्य बनने वाले इंदौर को नंबर-1 स्थान मिला है।

Indore

इंदौर की विधानसभा-1 ने एमपी में सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है, जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विधानसभा एक सदस्यता अभियान के मामले में बेहद आगे निकल चुकी है।

मध्यप्रदेश बीजेपी की ओर जारी किए गए आंकडे पर एक नजर ड़ाले तो इसमें इंदौर एक ने अब तक 116 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। वहीं विधानसभा एक के बाद इंदौर 2 ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। बहरहाल, इंदौर एक और इंदौर दो की ओर से बनाया गया सदस्यता अभियान का ये खास रिकॉर्ड आने वाले दिनों में बीजेपी को कितना फायदा पहुंचा पाता है।

MP में BJP संगठन सदस्यता महाअभियान को लेकर अब इंदौर तैयार नजर आ रहा है। 8 लाख से ज्यादा सदस्य केवल इंदौर जिले से बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे हासिल करने का प्लान बैठक में संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयार कर लिया है।

इंदौर जब भी कुछ करता है तो रिकॉर्ड कायम हो जाता है। यही कारण है कि, अबकी बार BJP इंदौर से सदस्यता महाअभियान का खास रिकॉर्ड कायम करने की तरफ देख रहा है, जहां इस रिकॉर्ड के अंतर्गत सिर्फ इंदौर से बीजेपी को 8 लाख से ज्यादा सदस्य बनने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े- BJP के सदस्यता अभियान में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा अव्वल, बनाया खास रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+