MP Budget 2024: विधानसभा में लेखानुदान पेश, वित्त मंत्री ने दिया पूरा लेखाजोखा
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है जहां बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2024-25 का लेखानुदान पेश किया। 2024/25 के वित्तीय वर्ष के आगामी चार महीने के लिए लेखानुदान पेश किया। लेखानुदान 1,45,229.55 करोड़ का पेश किया गया।
वित्तीय वर्ष 2024/25 के कुल बजट 348986.57 करोड़ में लेखानुदान की राशि शामिल है। 1 अप्रेल से 31 जुलाई तक लेखानुदान की राशि का प्रावधान है। लेखानुदान में नए कर,नई योजनाये शामिल नहीं होगी। लेखानुदान के माध्यम से अपनी जारी योजनाओं सहित कर्मचारियों के वेतन भत्ते अन्य आवश्यक राशि का प्रावधान होगा।

वित्त मंत्री ने कही ये बात
प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि, प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी पर काम कर रही है। अंतरिम बजट में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने, एक्सप्रेस-वे निर्माण को गति देने, औद्योगिक केंद्रों के विकास, स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने, और संशोधित नीतियों के अनुरूप अनुदान देने के लिए भी राशि का प्रावधान किया जा सकता है। सभी योजनाएं चलती रहे इलके लिए लेखानुदान लाया जा रहा है।
योजनाओं के लिए लेखानुदान
लेखानुदान के माध्यम से विभागों को अप्रैल से जुलाई 2024 तक विभिन्न योजनाओं में खर्च के लिए राशि आवंटित की गई है। लेखानुदान में करारोपण संबंधी नए प्रस्ताव और खर्च की नइ मद शामिल नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी पर काम कर रही है। लेखानुदान की प्राप्त राशि जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में शामिल की जाएगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। विधानसभा परिसर में कांग्रेस नेताओं को इनकम टैक्स के नोटिस की चर्चा भी रही। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है जहां बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2024-25 का लेखानुदान पेश किया।
ये भी पढ़े- MP News: कमलनाथ, अरुण यादव या जीतू पटवारी, कौन बनेगा कांग्रेस से राज्यसभा प्रत्याशी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications