MP News: कमलनाथ, अरुण यादव या जीतू पटवारी, कौन बनेगा कांग्रेस से राज्यसभा प्रत्याशी, जानिए
Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है, जहां राज्यसभा चुनाव में BJP और कांग्रेस किसे मौका देगी, इसे लेकर लगातार सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसमें कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनती है, इसे लेकर लगातार सियासी मंथन का दौर जारी है।
कांग्रेस के खेमे में लगातार जारी सियासी मंथन के बीच राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए तीन नाम दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं, जिसमें एक नाम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का है, तो वहीं दूसरा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का है। वहीं तीसरा नाम वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में राजधानी दिल्ली पहुंचकर आलाकमान से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने खुद को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने का आग्रह भी हाई कमान से किया था। इधर, कांग्रेस के सियासी सूत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का दावा भी राज्यसभा प्रत्याशी बनने के लिए मजबूत मान रहे हैं, तो वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पार्टी राज्यसभा प्रत्याशी बन सकती है, इस तरह की चर्चाएं सियासी गलियारों में खूब चल रही है।
सूत्रों की माने तो जीतू पटवारी वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष हैं, ऐसी स्थिति में उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी सोच सकती है, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का अनुभव उन्हें राज्यसभा की सीढ़ी तक पहुंचा सकता है। अरुण यादव के पास वर्तमान में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है, ऐसे में पार्टी यादव को जिम्मेदारी देकर निमाड़ अंचल में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है।
देशभर के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ एमपी में राज्यसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है, जहां एमपी में राज्यसभा की पांच खाली सीटों में से 4 बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है। इधर, राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियों शुरू कर दी हैं, जहां कांग्रेस की ओर से राज्यसभा जाने वाले सदस्यों में कई नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़े- MP News: राज्यसभा के रण में इन प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा सकती है BJP, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications