मध्य प्रदेश: मां-बेटे ने गरबा कर रही लड़कियों से कहा- 'कपड़े उतारकर नाचो'

इंदौर। मां-बेटे की गुंडागर्दी से डरी लड़कियां और महिलाओं के एक समूह डीआईजी के पास शिकायत लेकर पहुंचे है। मां-बेटे का इन महिलाओं में इतना खौफ था कि उन सभी ने अपना चेहर कपड़े से ढ़क रखा था। मामला इंदौर का है। जहां पर महिला और उसके बेटे ने गरबा कर रही लड़कियों को छेड़ा और अश्लील बातें की। इतना ही नहीं लड़के ने साथियों के साथ मिलकर लड़कियों को कपड़े उतारकर डांस करने की भी फरमाइश कर दी।

मां बोली- तुम्हें तो अंडरवियर में डांस करना चाहिए

मां बोली- तुम्हें तो अंडरवियर में डांस करना चाहिए

बुधवार को शहर के वक्रतुन्त नगर की लगभग 2 दर्जन महिलाएं अपनी शिकायत लेकर डीआईजी ऑफिस पहुंची। लड़कियों इतनी डरी हुई थी कि डीआईजी ऑफिस में भी मुंह छिपाकर बैठी थीं। महिलाओं के समूह में एक महिला ने बताया कि गरबे के आखरी दिन कॉलोनी में रहने वाला एक लड़का बाद अपने दोस्तों के साथ पंडाल में डांस कर रही लड़कियों के वीडियो बना रहे थे। उन्हें जब रोका गया तो ये लड़कियों से अश्लील हरकतें करने लगे। लड़कियों ने विरोध किया तो वह लड़कियों को कपड़े उतारकर गरबा करने के लिए कहने लगा। गुस्साई लड़कियां आगे बढ़ीं तो वे उन्हें पत्थर मारने लगे। पीड़ित लड़कियां जब शिकायल लेकर लड़के घर गईं तो उसकी मां संगीता ने कहा कि तुम्हें तो अंडरवियर में डांस करना चाहिए।

 मैं एसडीम के यहां काम करती हूं, ज्यादा होशियार बनोगे तो

मैं एसडीम के यहां काम करती हूं, ज्यादा होशियार बनोगे तो

लड़के मां ने महिलाओं को धमकी देते हुए कहा कि मैं एसडीम के यहां काम करती हूं, ज्यादा होशियार बनोगे तो सबको थाने में बंद करवा दूंगी। इसके बाद लड़कियां स्थानीय थाने में गई लेकिन उनकी वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित लड़कियां डीआईजी ऑफिस में गुहार लगाने पहुंची।

जांच के आदेश जारी

जांच के आदेश जारी

डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा के मुताबिक इन लड़कियों और आरोपी महिला के बीच आपसी झगड़ा चल रहा है। इस संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। इनकी शिकायत पर पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+