Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: रात भर प्रेमी के साथ फरार पत्नी को ढूंढता रहा पति, बीच बाजार दिखे तो फिर यूं उतारा आशिकी का भूत

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की एक महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने की फिराक में थी। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। रात भर ढूंढने के बाद प्रेमी को पति ने पकड़कर बीच बाजार जमकर पीटा। इसके बाद प्रेमी डर से भाग खड़ा हुआ। फिर महिला और उसके पति ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पति-पत्नी और वो के बीच हुई मारपीट का लोगों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। [वीडियो नीचे]

मामला कोलारस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के पति के अनुसार उसके तीन बच्चे हैं। शनिवार की दोपहर पत्नी से मिलने उसका प्रेमी आया था। मोबाइल की सिम अदला-बदली कर रहे थे। तभी उसके बेटे ने ये सब देख लिया। इसके बाद शाम को जब पति घर पहुंचा तो बेटे ने पूरी बात बता दी।

husband-caught-shivpuri-wife-with-lover

इस पूरे मामले में जब उसने पत्नी से बात करना चाहा तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट कर दी और घर से निकल गया। इसी दौरान बच्चों को घर में छोड़कर पत्नी प्रेमी के फरार हो गई। इसी बीच उसे पता चला कि पत्नी को मार्च में उस युवक ने मोबाइल दिया था। तब से दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी।

पत्नी के फरार होने के बाद पति रात भर ढूंढता रहा। इसके बाद सुबह अपनी ससुराल धर्मपुरा गया। वहां भी उसकी पत्नी नहीं मिली। फिर उसने उस युवक को पकड़ लिया उसने बताया कि उसकी पत्नी कोलारस क्षेत्र के बैंक में पैसा निकालने गई हुई है और साथ में फरार होने वाली है।इस पर वो बैंक चला गया तो पत्नी के साथ ही उसका प्रेमी भी मिल गया। दोनों को साथ देखकर वो आपा खो बैठा और बीच बाजार दोनों के आशिकी का भूत उतारने लगा।

मामले में महिला ने जानकारी दी कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है। चरित्र पर बेवजह शक करते हुए मारपीट की थी। इसके बाद अपनी भाभी के घर चली गई थी और पैसे निकालने एटीएम गई हुई थी। इसी दौरान पति ने फिर बेवजह मारपीट की। घटना के बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत कर दी। मगर, बच्चों की कसमें देकर दोनों के बीच समझौता हो गया और घर लौट गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+