डीएम कार्यालय के सामने पत्नी व सास ने युवक को चप्पलों से जमकर पीटा, देखें VIDEO
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो महिलाएं एक युवक को चप्पलों से पीटने लगीं। महिलाओं की पिटाई से बचने युवक ने कलेक्ट्रेट का रुख किया लोग समझ ही नही पाए कि माजरा क्या है। लोगों ने बीच बचाव कर इन लोगों को बड़ी अलग-थलग किया।

मिली जानकारी के मुताबिक पिटने वाला शख्स झांसी में कार्यरत है। उसका नाम शिव कुमार अहिरवार है और पीटने वाली उसकी पत्नी और सास हैं। उनके बीच कोर्ट केस चल रहा है जिसकी सुनवाई मंगलवार को जिला कोर्ट में थी। सुनवाई के बाद दोनों पति-पत्नी कलेक्टर कार्यालय के सामने खड़े थे। इसी दौरान पत्नी और उसकी मां दोनों को मिलकर पति शिव को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई के दौरान कलेक्टर परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई जिसके बाद कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी के समझाने के बाद दोनों पति-पत्नी अलग हो गए।












Click it and Unblock the Notifications