मुरैना पहुंचे दिग्विजय सिंह को दिखाए गए काले झंडे तो समर्थकों ने की प्रदर्शनकारियों से मारपीट

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना में आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाए गए। बताया जा रहा है कि वह राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना पहुंचने थे। यहां एससी/एसटी एक्ट में हुए संशोधन का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस में एकता के लिए यात्रा पर निकले दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाए।

morena digvijay singh shown black flag reaching for rahul road

प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया
बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के नजदीक एवं पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता एदल सिंह के बेटे कप्तान कसाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों पर हमला बोल दिया। जबकि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। कसाना के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एफआईआर हेतु आवेदन दिया गया है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में आए थे दिग्विजय सिंह
अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना पहुंचे थे। सवर्ण समाज ने उन्हें काले झंडे दिखाए। गौरतलब है कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जबलपुर में रोड शो था। इससे पहले राहुल गांधी का मुरैना जिले में कार्यक्रम था। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+