Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: MP में साल 2024 लापता हुए 40 हजार से ज्यादा लोग, राजधानी में ये आंकड़ा 9 माह में 2458

राजधानी भोपाल में रोजाना 10 लोग गायब हो रहे हैं। वहीं पूरे प्रदेश की बात की जाए तो इस साल ये आंकड़ा 41 हजार 234 हो जाता है। वहीं राजधानी में 2024 में अब तक 2458 लोग गायब हो चुके है, जबकि मिलने वालों की संख्या महज 6 है।

पुलिस थानों में किसी की भी गुमशुदगी दर्ज होने के बाद उसकी खोजबीन के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इन मामलों में शहर हो या देहात, पुलिस का रवैया एक जैसा रहता है। एमपी में साल 41, 234 लोग गायब हुए, जबकि प्रदेश स्तर पर मिलने वालों की संख्या सिर्फ 80 है।

More than 40 thousand people went missing in MP in the year 2024 2458 in Bhopal in 9 months

खास बात यह भी है कि लोग गुमशुदगी की रिपोर्ट तो लिखवाते हैं लेकिन जब व्यक्ति लौट आता है तो उसकी सूचना थाने में नहीं देते। इसमें भी भोपाल में जो लोग गुमशुदा हुए हैं, उनकी संख्या प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है।

परिजनों को ही खोजबीन में लगा देती है पुलिस

आमतौर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद परिजनों को ही खोजबीन में लगा देती है। कहने को पुलिस में आश्वासन तो देती है, कि उनकी खोजबीन जारी है। लेकिन वह परिजनों से यह हमेशा कहते हैं कि आपको कहीं कोई सुराग मिल जाए तो हमें बताना।

मिलने वालों में अधिकांश गुमशुदा ऐसे हैं जो गलती से चले गए थे और वह खुद वह खुद ही लौट आते हैं। पुलिस यदि चाहे तो प्रत्येक गुमशुदा की तलाश कर सकती है लेकिन पुलिस ऐसे मामलों में सुस्त नजर आती है यही कारण है कि गुमशुदा लोगों का आंकड़ा प्रदेश भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है।

इधर पुलिस अफसर का दावा है कि भोपाल में गुमशुदा लोगों को खोजने का आंकड़ा प्रदेश में सबसे ज्यादा है थाना स्तर पर पुलिस पर गुमशुदा की तलाश के लिए हर संभव प्रयास करता है। लेकिन पोर्टल पर गुमशुदा की संख्या कम क्यों नहीं हो रही, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

यहां से लापता हुए लोग

पुलिस पोर्टल के मुताबिक इस साल सबसे ज्यादा गुमशुदगी कोलार थाने में 169 दर्ज की गई है। इसके बाद ऐशबाग 61 अरेरा हिल्स 25, अशोका गार्डन 125, अवधपुरी 33, अयोध्या नगर 47, बागसेवनिया 89, बैरागढ़ 81, छोला मंदिर 155, चूनाभट्टी 23, गांधीनगर 45, गौतम नगर 55, गोविंदपुरा 76, हबीबगंज 67, हनुमानगंज 67, जहांगीराबाद 65, कमला नगर 91, कटरा 42, खजूरी सड़क 24, कोहेफिजा 78, कोतवाली 21 महाराणा प्रताप नगर 18, मंगलवार थाना 11 मिसरोद थाना 54, रातीबड़ थाना 89, शाहपुरा 65, बजरिया 56, टीला जमालपुरा 51 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+