MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मानसून में तगड़ा बदलाव, इंदौर समेत इन जिलों में फिर होगी झमाझम बारिश
Madhya Pradesh weather update: मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो चुका है, जिस कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश हुई। उज्जैन, इंदौर और बैतूल में जमकर पानी गिरा है।
राजधानी भोपाल में भी गरज चमक के साथ बारिश हुई है। बारिश के चलते शाजापुर जिले के कालापीपल और आसपास के क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बनने से नागरिकों को समस्या हुईं हैं। जबकि धार में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई और कुछ बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को शहडोल, इंदौर, नर्मदापुरम,भोपाल, जबलपुर, और उज्जैन संभाग के जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
मंगलवार को बारिश
मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 तक रिकार्ड की गई बारिश के अनुसार बैतूल में 24 मिली मीटर, नर्मदापुरम में 11, इंदौर में 0.5, रायसेन में पांच, रतलाम में तीन, उज्जैन में 4, भोपाल में 1, धार में 11, गुना में 2, छिंदवाड़ा में 0.9 मंडला में 0.1, मलाजखंड में 2 और सिवनी में तीन मिलीमीटर पानी गिरा।
बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट
बैतूल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच,खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ और डिंडोरी जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शाजापुर, छिंदवाड़ा और दमोह जिलों में बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जबकि भोपाल, नर्मदा पुरम ,हरदा, आगर, मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर कला, विदिशा, रायसेन, सीहोर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमपुर, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में भी पानी गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
जिलों का तापमान
मंगलवार को प्रमुख जिलों का तापमान देखें तो छतरपुर जिले में 38.7, ग्वालियर में 37.2, भोपाल में 33.4, जबलपुर में 33, इंदौर में 32.6, निवाड़ी में 38.2, टीकमगढ़ में 37.5, उज्जैन में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
इन क्षेत्रों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में बारिश और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। खरगोन, बड़वानी , बुरहानपुर और धार जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है। राजगढ़ कटनी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications