MP Weather: मध्य प्रदेश में ब्रेक के बाद फिर एक्टिव हुआ मानसून, बैतूल, नर्मदापुरम समेत इन जिलों में होगी बारिश

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भोपाल, इंदौर समेत कुछ जिलों में कहीं-कहीं फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नर्मदापुरम, बुरहानपुर और बैतूल जिलों में भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में रविवार से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

Monsoon became active again after a break in Madhya Pradesh Betul Narmadapuram will receive rain

इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार को बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम जिलों में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रायसेन ,सीहोर, खंडवा,झाबुआ, धार ,रतलाम देवास, मंदसौर ,नीमच, गुना, छिंदवाड़ा ,सिवनी, सागर, पांढुर्णा जिला में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में होगी मध्यम से तेज बारिश

शाजापुर, आगर मालवा, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, सिंगरौली, सीधी,भोपाल, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, डामोर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बौछारे पड़ सकती है।

रविवार को इन जिलों में गिरा पानी
खरगोन, पचमढ़ी, रीवा, शिवपुरी, सिवनी, गुना, समेत कई जिलों में बारिश हुई। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उज्जैन में 26, भोपाल में 24, छिंदवाड़ा में 19, नर्मदापुरम में 16, इंदौर में 15, जबलपुर में 13, खरगोन में छह, बैतूल, पचमढ़ी एवं सिवनी में तीन, गुना एवं रायसेन में 2 और शिवपुरी में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन प्रदेश में ऐसी ही बारिश होने का अनुमान है।

अब तक हुई इतनी बारिश
प्रदेश में एक जून से एक सितंबर तक की स्थिति में औसत से 11% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 9% अधिक, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% अधिक बारिश हुई है। जिन जिलों में पानी गिर रहा है, वहां तापमान में गिरावट आई, हालांकि टीकमगढ़ में दिन का तापमान 35.5, ग्वालियर में 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+