Damoh News: बंदरों की इस हरकत से परेशान हो गया आधा दमोह शहर, चार घंटे बाद मिली राहत
Damoh News: बंदर अक्सर उछल-कूद करते रहते हैं। इनकी हरकतों से कभी-कभी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के दमोह शहर के लोगों के साथ हुआ। बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे बंदरो की एक हरकत से परेशान हो गया। हालांकि उन्हें चार घंटे बाद राहत मिल गई।
पहले लोगों ने समझा कि शायद मेंटेनेंस का काम चल रहा है।लेकिन बाद में पता चला कि बंदरों ने इस बिजली सप्लाई को प्रभावित कर दिया है। उनके द्वारा सीता बावड़ी बिजली उप केंद्र में इतना उत्पाद मचाया की कई जगह के तार निकल जाने की वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई।

जानकारी मिलने के बाद जब बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां बंदर उछल कूद कर रहे थे। तात्काल वन विभाग को जानकारी दी गई, कड़ी मशक्कत के बात बंदरों को भगाया गया फिर बिजली बहाल कराई गई। बुधवार की सुबह बजरिया सात, बजरिया क्रमांक 5, बजरिया क्रमांक 4, सुल्तानी मोहल्ला, चमन चौराहा धरमपुर व कई अन्य वार्डों में सुबह करीब 10 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई।
लोगों ने समझा की बिजली विभाग मेंटेनेंस का काम कर रहा है। इसलिए कुछ देर का इंतजार करते रहे, लेकिन जब काफी देर बिजली बाधित हुई और लोगों को गर्मी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा तब उनके द्वारा बिजली विभाग को सूचित किया गया।
बिजली विभाग के अधिकारी सीताबावरी बिजली उप केंद्र मामले की जांच करने पहुंचे तो वहां उन्होंने देखा की करीब 6 से 7 बंदर बिजली ट्रांसफार्मर पर उछल कूद कर रहे थे उनके द्वारा कई तारों को नुकसान पहुंचाया गया जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। तत्काल ही वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग के कर्मचारी पिंजरा लेकर बंदरों का रेस्क्यू ऑपरेशन करके बंदरों को पकड़ा गया है। इसके बाद लाइट चालू कर दी गई है।
शहर में बिजली विभाग के मेंटेनेंस अधिकारी सीपी चोपड़ा ने बताया सीताबावरी बिजली उपकेंद्र में बंदरों के घुस जाने के कारण सप्लाई प्रभावित है। वन विभाग के सहयोग से उन्हें निकलने का प्रयास किया गया है। इसके बाद ही बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications