MP के इस शहर में रविवार नहीं सोमवार को रहेगी स्कूलों की छुट्टी, क्या है मामला, जानिए
उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण सोमवार की प्रथम सवारी के मद्देनजर उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 22 जुलाई, सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन आनंद शर्मा ने बताया कि, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में दिनांक 20 जुलाई शनिवार एवं 21 जुलाई, 2024, रविवार को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाए। 21 जुलाई रविवार का अवकाश नहीं होगा।

कलेक्टर ने ली महत्वपूर्ण बैठक
उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की सवारियों के संबंध में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा प्रशासनिक संकुल भवन में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर मृणाल मीना द्वारा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समुचित व्यवस्थाओं के संबंध विस्तृत जानकारी दी गई।
इन विषयों पर हुई चर्चा
कलेक्टर सिंह ने बताया कि, निर्धारित रेट लिस्ट से अधिक पैसा लेने वाले होटलों को सील किया जाएगा। साथ ही उनके पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री की मंशानुरूप बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय कलाकारों का दल भी सहभागिता करेगा। उन्होंने बताया कि, 2 चलित रथ के माध्यम से बाबा महाकाल की सवारी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस चलित रथ की विशेषता यह है कि इसमें लाइव बॉक्स रहेगा, जिससे लाइव प्रसारण निर्बाध रूप से होगा। उन्होंने बताया कि श्रावण मास की सवारियों के दृष्टिगत उज्जैन नगर निगम अंतर्गत शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का सोमवार को अवकाश रहेगा।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर के पुजारियों की मांग, होटल पर लिखा हो मालिक का नाम












Click it and Unblock the Notifications