मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों के जन्म पर जाहिर की खुशी, लोगों को दी बधाई
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बुधवार को तीन नन्हे शावकों का जन्म हुआ है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने खुद इस खुशखबरी को शेयर किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में जो चीता प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, उसके लिए आज का दिन बेहद खास है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज कूनो में तीन नन्हे शावकों का जन्म हुआ है, इस खुशखबरी के लिए समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। जिस स्वप्न के साथ चीता प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, वह अब सार्थक हो रहा है।

सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद ही अद्वितीय घटना है। जब एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था। अब नया अंकुरण फूटा है और परिस्थिति तंत्र का भी अद्भुत संतुलन बना है। मैं मध्य प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने स्वप्न देखा था कि हमारी धरती पर चीता पुन: स्थापित हो।
यह भी पढ़ें- MP News: दुनिया की बड़ी सर्वे एजेंसियों का दावा, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचण्ड जीत: CM मोहन यादव












Click it and Unblock the Notifications