MP News: दुनिया की बड़ी सर्वे एजेंसियों का दावा, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगी प्रचण्ड जीत: CM मोहन यादव

Jabalpur News: सीएम ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार मध्य प्रदेश के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। मेरे लिए बड़े सौभाग्य व गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री ने कहा कि मोहन जी आपको काम करना है, लेकिन काम करने का आधार यह रखना कि मध्यप्रदेश देश का सबसे अच्छा राज्य है।

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की बड़ी सर्वे एजेंसियों का दावा है कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड जीत मिलेगी।

World big survey agencies claim, BJP will get a landslide victory in Lok Sabha elections 2024: CM Mohan Yadav

सीएम डॉ मोहन यादव ने जबलपुर में जन आभार यात्रा के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत के लिए जनता का दिल से आभार। एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है।

हर गरीब के साथ खड़ी है भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार गरीबों के साथ है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले कहा था एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी। भाजपा और भाजपा सरकार गरीबों के सुख-दुख में उनके साथ हमेशा खड़ है। आज इसी परिप्रेक्ष्य में बरगी बांध के डूब क्षेत्र के 10 गांव के लगभग 1414 परिवारों को भू-अधिकार पत्र देकर कार्यक्रम को सार्थक किया।

22 जनवरी उत्सव का दिन, फिर दीपावली मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। सभी लोग उस दिन अयोध्या नहीं जा सकते, इसलिए उस दिन जो जहां रहे वहीं उत्सव मनाए। यह उत्सव मनाने का दिन है। भाजपा सरकार अयोध्या जाने वाले रामभक्तों को राज्य की सीमा और अन्य स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करेगी। 22 जनवरी को सरकार प्रदेश के सभी बड़े मंदिरों में रोशनी और साज-सज्जा कराएगी।

मोदी के नेतृत्व में होगी ऐतिहासिक विजय

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। विश्व की बड़ी सर्वे एजेंसियों के सर्वे में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की है। भारत ही नहीं दुनिया की बड़ी सर्वे एजेंसियों का दावा है कि इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत मिलने वाला है। डॉ यादव ने ऐतिहासिक विजय का उद्घोष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब कल्याण के कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री जी सच्चे मन से लगातार कार्य करते हुए गरीबों, युवाओं-महिलाओं के साथ देश की जनता का दिल जीत लिया है। विकास का यह कारवां लगातार बढ़ता जाएगा।

World big survey agencies claim, BJP will get a landslide victory in Lok Sabha elections 2024: CM Mohan Yadav

अयोध्या व हरिद्वार की तर्ज पर घाट बनाए जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करते हुए कहा कि जबलपुर के नर्मदा में अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर घाट बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जबलपुर के गैरीसन मैदान में कुल 409.53 करोड़ रुपये की लागत के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल महाविद्यालय जबलपुर में 100 करोड़ की लागत से 85 पी.जी. सीट वृद्धि निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने के साथ 308 करोड़ रूपए की लागत से कौशल विकास/चिकित्सा शिक्षा/नगरीय विकास विभाग का लोकार्पण किया।

नई सरकार, नई उमंग और नई ऊर्जा के साथ विकास यात्रा का शुभारंभ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जन आभार यात्रा के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान इसी गैरिसन ग्राउंड में मैं आया था और आप लोगों के समक्ष कहा था कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में आई है, इसके लिए आप सभी जनता-जर्नादन का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। बाबा महाकाल की नगरी को संवारने वाले हमारे लाड़ले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मध्यप्रदेश विकास यात्रा आज कैबिनेट की बैठक के साथ जबलपुर से प्रारंभ होने जा रही है।

वीडी शर्मा ने कहा कि आज यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, साथ ही आज महाकौशल, बुंदेलखंड और बघेलखंड के विकास की यात्रा शुरू हो रही है। विकास कार्यों से प्रदेश का कोई कोना नहीं छूटना चाहिए। नई सरकार, नई उमंग और नई ऊर्जा के साथ भाजपा सरकार गरीब कल्याण, विकास और सुशासन के कार्यों को नए आयाम तक पहुंचाएगी। मैं पार्टी की ओर से सरकार का धन्यवाद देता हूं कि विकास के रास्ते कैबिनेट की पहली बैठक संस्कारधानी जबलपुर में हो रही है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार काम कर रही है। मेरे भाईयों एवं बहनों जिस तरह से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत के साथ आशीर्वाद दिया है और भाजपा सरकार गरीब कल्याण के कार्य कर रही है। उसे देखकर हम दावे के साथ कह सकते हैं कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+