मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने बीजेपी नेता वी श्रीनिवास प्रसाद के निधन पर जताया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी नेता वी श्रीनिवास प्रसाद के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के चामराजनगर से सांसद आदरणीय वी. श्रीनिवास प्रसाद जी का देहावसान भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओउम शांति...

यह भी पढ़ें- MP News: अमेठी पहुंचे सीएम मोहन यादव, स्मृति ईरानी को जीत की दी अग्रिम बधाई












Click it and Unblock the Notifications