MP News: अमेठी पहुंचे सीएम मोहन यादव, स्मृति ईरानी को जीत की दी अग्रिम बधाई
लोकसभा चुनाव को लेकर धुआंधार प्रचार जारी है। अपने प्रत्याशियों के समर्थन में बीजेपी बहुत तेजी से चुनाव प्रचार कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अमेठी में चुनावी रैली को संबोधित किया।
अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईऱानी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने आज नामांकन भरा। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अमेठी ने ठाना है, फिर से परिवारवाद को हराना है।

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा कि आज बीजेपी की प्रत्याशी आदरणीय बहन स्मृति ईरानी के उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहा। जनता के असीम प्रेम और स्नेह की वर्षा से बहन की प्रचंड मतों से विजय सुनिश्चित है। आदरणीय बहन को ऐतिहासिक विजय की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें- अमेठी लोकसभा चुनाव: 'निर्णायक भूमिका में हैं यादव..', मोहन यादव के रोड शो का कितना होगा असर?












Click it and Unblock the Notifications