मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
Madhya Pradesh News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को मुंबई में अपने एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट से पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस ऐतिहासिक जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम मोहन यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली टेस्ट मैच जीत के लिए हार्दिक बधाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई। आपने देश का नाम रोशन किया है। आप पर हम सभी को गर्व है। आपको मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि सभी बेटियों ने अपनी प्रतिभा से दुनियाभर में भारत का मान बढ़ाया है। साथ ही अन्य बेटियों के सपनों को भी पंख दिए हैं। पूरे देश को आप पर गर्व है। बता दें कि स्नेह राणा ने चौथे दिन की शुरुआत में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 261 रन पर आउट कर दिया और सिर्फ 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स अपनी टीम को सनसनीखेज जीत दिलाने में सफल रहीं।
आठ विकेट से जीत की पटकथा लिख दी
अंतिम दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया के उत्साही अटैक को विफल करने के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पहले मेहमान टीम के पतन की वजह से शेष पांच विकेट 28 रन पर झटक लिए और फिर 75 रन के छोटे से लक्ष्य को बिना कुछ किए हासिल कर लिया और आठ विकेट से जीत की पटकथा लिख दी।
यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: CM मोहन यादव ने की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात, खेल, युवाओं के विकास पर हुई चर्चा












Click it and Unblock the Notifications