Madhya Pradesh: CM मोहन यादव ने की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात, खेल, युवाओं के विकास पर हुई चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय सूचना व प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश के विकास कार्यों, सुरक्षा और आर्थिक विकास के मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा हुई। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ये आत्मीय मुलाकात थी, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव ने बताया कि खेल और युवाओं को लेकर कई कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। सीएम मीडिया के दिए बयान में कहा, "मैं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला। 12 जनवरी को युवा दिवस है। इस अवसर पर खेल और युवाओं को लेकर कई कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। खेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मध्य प्रदेश सरकार को समर्थन देगी।"

दरअसल, मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण के बाद अगले हफ्ते मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। ऐसे में सीएम मोहन यादव का दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी मंत्रिमंडल में 15-20 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। सोमवार (25 दिसंबर) को दोपहर 3.30 से 4.00 बजे के बीच इसकी घोषणा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications