MP News: हम माताओं-बहनों को पूजते हैं और कांग्रेसी भोग-बिलास की वस्तु समझते हैं- मुख्यमंत्री मोहन यादव

Lok sabha election 2024: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा के उकबा, छिंदवाडा़ एवं लखनादौन विधानसभा के ग्राम कहानी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से आदिवासियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ती रही है।

हमारी सरकार ने तो पहली कैबिनेट की बैठक ही रानी दुर्गावती के नाम पर जबलपुर में की थी। रानी दुर्गावती वीर, साहसी थीं, जो मुगलों से भी नहीं डरी, मुगलों में भी सबसे बड़े शासक अकबर थे। उनकी सत्ता को चुनौती देते हुए रानी दुर्गावती ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, लेकिन भारत की आन-बान शान को झुकने नहीं दिया। ऐसी ही एक और वीर, साहसी रानी थी अवंतीबाई लोधी, जो अंग्रेजों के सामने न झुकी, न रूकी। उन्होंने भी लड़ते-लड़ते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

Mohan Yadav addressed the general meeting in village Kahani of Balaghat Baihar Ukba Chhindwara Lakhnadon

हम माताओं-बहनों को पूजते हैं, कांग्रेसी भोग-बिलास की वस्तु समझते हैं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अभी नवरात्रि चल रही है। हम नवरात्रि में शक्ति की पूजा ऐसी ही नहीं करते। इसमें हमारी आस्था है, हमारी श्रद्धा है, हमारी भावना है। हम माता-बहनों को सदैव सिर झुकाकर प्रणाम करते हैं। ये भाजपा की संस्कृति है, लेकिन इसके उलटे कांग्रेस के लोग माता-बहनों को भोग बिलास की वस्तु मानते हैं। उनके मुंह से निकलने वाली भाषा माता-बहनों को लजाती है। उनकी इज्जत कम करती है। कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं, जिनका बेटा चुनाव लड़ रहा है। उनकी 13 माह की सरकार में बड़ा आयोजन किया गया। मुंबई से बड़ी अभिनेत्रियां बुलाई गईं। हमारे यहां तो नवरात्रि का आनंद बनता है। भगवान और माताजी के मंदिर सजते हैं, भगवा लहराता है। साल में दो बार जब नवरात्रि आती है तो पूरा देश शक्ति संचय करके नए छह माह बनाने के लिए आगे बढ़ता है। हम तो माताओं-बहनों को संस्कृति मानने वाले लोग हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में कोई देश ऐसा नहीं है, सिर्फ भारत देश ही है, जहां भारता माता को पूजा जाता है। दुनिया में अमेरिका अपने को अमेरिका माता नहीं मानता, इंग्लैंड भी माता नहीं मानता। दुनिया के सैकड़ों देश हैं, लेकिन एकमात्र देश भारत है जो मात्र सत्ता की ताकत को मानता है और भारत माता की जय-जयकार करके अपनी मातृ संस्था में मातृशक्ति में विश्वास करता है। ये हमारी भावना है और कांग्रेस के लिए भोग-बिलास की वस्तु है। अब जैसी दृष्टि जैसी सृष्टि, उनकी दृष्टि उनको मुबारक।

Mohan Yadav addressed the general meeting in village Kahani of Balaghat Baihar Ukba Chhindwara Lakhnadon

भाजपा ने 6 बहनों को टिकट दिया, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ एक

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यदि कांग्रेस के दिलों में माताओं-बहनों के लिए इज्जत होती तो वह दिखती भी। कांग्रेसी कहते हैं कि माता-बहनों की इज्जत करेंगे, लेकिन कैसे इज्जत करोगो। कदम-कदम पर उनकी इज्जत लजाते हो। भाजपा ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर बहनों को टिकट दिया है, लेकिन कांग्रेस ने केवल एक टिकट ही दिया।

गरीब ही गरीबों का दर्द समझता है

सीएम यादव ने कहा कि कोई गरीब ही गरीब का दर्द समझ सकता है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी गरीबी देखी है, रेलवे स्टेशन पर चाय बेची है। मैं खुद भी किसान, मजदूर परिवार से आता हूं, मैंने भी गरीबी देखी है और आज भाजपा ने मुझे सेवा करने का मौका दिया है। जिनके घरों से हेलीकाप्टर उड़ रहे हैं वे क्या गरीबों का दर्द समझेंगे, लेकिन अब गरीबों के लिए भी हेलीकाप्टर की व्यवस्था देश और प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि किसी गरीब को बीमार होने, एक्सीडेंट होने पर एयर एम्बुलेंस की जरूरत पड़ेगी तो उसे सरकार एयर एम्बुलेंस से बड़े शहर के अस्पताल में छोड़ेगी।

Mohan Yadav addressed the general meeting in village Kahani of Balaghat Baihar Ukba Chhindwara Lakhnadon

छिंदवाड़ा में नहीं आएगी विकास की कमी

छिंदवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा में विकास के कार्यों की कोई कमी नहीं आएगी। भाजपा की प्रदेश सरकार हमारे केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में विकास के कई रिकार्ड बना रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब हमारे बीच एक नया रिकार्ड भी बन रहा है यह रिकार्ड छिंदवाड़ा के अपने स्वाभिमान का रिकार्ड है। बदलते दौर में भाजपा ने तय किया है कि इस बार आपकी और हमारी एक ही लड़ाई है कि अब तक छिंदवाड़ा के बेटे को सांसद क्यों नहीं बनने देना। छिंदवाड़ा में आज तक जितने सांसद बने वे बाहर के बने। इस बार हमारी इस लड़ाई में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने भी समय देकर यह सिद्ध किया है कि वे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के साथ में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश पूरी तरह से मोदीमय और कमलमय बना हुआ है। छिंदवाड़ा में भी इस बार ये टीका कमल के टीके में बदल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छिंदवाड़ा के अंदर बड़ा एयरपोर्ट, बड़ा कारखाना खोला जाएगा। सतपुड़ा रिजर्व फॉरेस्ट का एक दरबाजा खोलकर यहां पर पर्यटन की संभावनाएं पैदा की जाएंगी। विकास के लिए जो भी जरूरी होगा सब कुछ देंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कमलनाथ कहते हैं कि वे 45 सालों से तपस्या कर रहे हैं, लेकिन वे तपस्या नहीं समस्या बन गए हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा को केवल एक परिवार तक ही सीमित कर दिया है। पहले पिताजी लड़ते रहे तो अब बेटे को सांसद बनवा दिया, लेकिन इस बार यह परंपरा खत्म होगी और छिंदवाड़ा से भाजपा को जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव छिंदवाडा को परिवारवाद की बेड़ियों से मुक्त कराने का है।

कांग्रेस ने 'ग' से गणेश हटाकर 'ग' से गधा पढ़ाया

सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा के ग्राम कहानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पहले अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति पर कुठाराघात किया। हमारे पाठ्यक्रमों से भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और जीवन का मार्गदर्शन करने वाले सभी पाठ्यक्रम हटा दिए। अंग्रेज तो चले गए, लेकिन फिर कांग्रेस ने भी हमारी संस्कृति पर कुठाराघात किया और 'ग' गणेश की जगह 'ग' से गधा पढ़वाया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिक्षा के महत्व को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से भी समझाया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की धरती पर जहां-जहां श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाएं हुईं हैं, जहां-जहां उनके पैर पड़े हैं वहां-वहां तीर्थ स्थल बनाए जाएंगे।

घमंडिया गठबंधन को सबब सिखाना है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब बहुत सारों ने मिलकर एक दल बनाया है। इस दल में शामिल एक नेता ने सनातन धर्म पर बुरा बोला, लेकिन सनानत धर्म पर कुठाराघात करने वालों पर माफी मांगने के लिए कांग्रेस ने अब तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी 100 गालियां सुनीं थी, लेकिन 101वीं गाली पर उनकी उंगली उठ गई। इस बार आप सभी को भी कांग्रेस के अपराधों को खत्म करने के लिए अपनी उंगली उठानी है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को वोट देना है। लोकतंत्र में हमें हमारी ताकत का अहसास होना चाहिए। बदलते दौर के भारत में आज सबसे ज्यादा जरूरत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हैं और अब वक्त आ गया है कि घमंडिया गठबंधन के लोगों को सबक सिखाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+