Rai Dance डांसर से मंच पर कर दी अश्लील हरकत, कैमरे में कैद हो गई करतूत
Bundelkhand Rai Dance : छतरपुर में मेला जलबिहार के मंच पर सांस्कृतिक राई नृत्य के दौरान एक नगर पालिका का कर्मचारी बात करने के बहाने से एक डांसर से अश्लील हरकत करने लगा, उसे गलत जगह छूने लगा। डांसर ने हाथों से झटककर उसका विरोध भी किया। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। अश्लील हरकत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि तीन दिन पहले ही इसी मंच पर आयोजकों द्वारा आर्केस्टा के नाम पर महोबा से बार बालाओं को बुलवाकर अश्लील और फूहड़ डांस कराया गया था। यह विवाद थमा नहीं और नया बखेड़ा खड़ा हो गया।

एमपी के छतरपुर में सरकारी सांस्कृतिक आयोजन के दौरान एक सरकारी कर्मचारी ने सांस्कृतिक राई नृत्की को बार डांसर जैसा समझकर उसके साथ भरे मंच पर छेड़खानी करते हुए गलत हरकत कर दी। अचानक की गई इस हरकत के बाद महिला कलाकार ने तुरंत उस व्यक्ति के हाथ पकड़कर दूर छिटक दिया। चंद सेकंड की यह घटना मंच के सामने एक दर्शक के कैमरे में कैद हो गई। उसने मंच पर सरेआम इस तरह की हरकत करने वाले का वीडिया वायरल कर दिया, जो सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड हो रहा है।

कलाकार से बात करने के बहाने गलत तरीके से पकड़कर चूमने का प्रयास
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध और पारंपरिक राई नृत्य का बीते रोज छतरपुर जिला मुख्यालय पर आयोजन किया गया था। नगर पालिका द्वारा आयोजित मेल जलबिहार में राई नृत्य की प्रस्तुति देने आधा दर्जन महिला कलाकार आई थीं। वे मंच पर नृत्य की प्रस्तुति दे रही थीं, उसी दौरान नगपालिका का कर्मचारी मुकेश श्रीवास मंच पर पहुंचा और एक कलाकार से बात करने के बहाने उसे गलत तरीके से पकड़कर चूमने का प्रयास करने लगा। मुकेश ने महिला डांसर को गलत तरीके से दो दफा छूकर अश्लील हरकत भी कर दी। चंद सेकंड के इस घटनाक्रम में कलाकार ने उसके हाथों को पकड़कर दूर छिटक दिया और कुछ कहते हुए मंच से चले जाने का सख्ती से इशारा किया था। इसके बाद मुकेश भीड़ की तरफ देखते हुए तेजी से मंच के नीचे उतर गया।

वीडियो वायरल होने के बाद महिला पार्षद आक्रोशित
नगर निगम के सांस्कृतिक मेला जलबिहार के सार्वजनिक मंच पर नगर पालिका कर्मचारी मुकेश श्रीवास द्वारा बेशर्मी से महिला नृतकी के साथ अश्लील, गलत हरकत करने को लेकर नगर पालिका की महिला पार्षद आक्रोशित हो गई हैं। उन्होंने उक्त कर्मचारी पर कार्यवाही की मांग की है तो मौके पर मौजूद दर्शकों ने भी घटना के तत्काल बाद आपत्ति जताई थी। महिला नृतकियों ने भी इस तरह की घटना को लेकर व अपने आत्मसम्मान की बात करते हुए आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई हैं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications