Jabalpur-Itarsi से गुजरने वाली Mumbai-patna-gorakhpur की कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों के रूट डायवर्ट
उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर प्रमुख उन्नयन कार्य किये जाने है। इस कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म क्रमांक 9 और 10 बंद रहेगा। जिसके कारण कुछ गाड़ियाँ निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त एवं कुछ मार्ग परिवर्तित रहेंगी।

निरस्त की जाने वाली गाडियां
1) गाड़ी संख्या 01025 दादर-बलिया एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 27.11.2023 से 05.01.2024 तक तथा गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 29.11.2023 से 07.01.2024 तक निरस्त रहेगी। पमरे के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
2) गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 28.11.2023 से 07.01.2024 तक तथा गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 30.11.2023 से 09.01.2024 तक निरस्त रहेगी। पमरे के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
3) गाड़ी संख्या 07651 जालना-छपरा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 29.11.2023 से 03.01.2024 तक तथा गाड़ी संख्या 07652 छपरा-जालना एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 01.12.2023 से 05.01.2024 तक निरस्त रहेगी। पमरे के हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
4) गाड़ी संख्या 09525 ओखा-नाहरलगुन एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 28.11.2023 से 02.01.2024 तक तथा गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगुन-ओखा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 02.12.2023 से 06.01.2024 तक निरस्त रहेगी। पमरे के शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना एवं शिवपुरी स्टेशनों से होकर गुजरती है।
मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियाँ
1) गाड़ी संख्या 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2023 से 03.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, गंजबसौदा, विदिशा एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होकर गुजरती है।
2) गाड़ी संख्या 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस दिनांक 01.12.2023 से 05.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबसौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
3) गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस काशी एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 08.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है।
4) गाड़ी संख्या 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 26.11.2023 से 07.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
5) गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 02.12.2023 से 06.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है।
6) गाड़ी संख्या 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 01.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
7) गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 30.11.2023 से 04.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
8) गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 02.12.2023 से 06.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है।
9) गाड़ी संख्या 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2023 से 03.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
10) गाड़ी संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 01.12.2023 से 05.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है।
11) गाड़ी संख्या 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2023 से 03.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है।
12) गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस दिनांक 01.12.2023 से 05.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
13) गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 01.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-बनारस होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
14) गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 29.11.2023 से 03.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बनारस-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है।
15) गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 07.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
16) गाड़ी संख्या 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 27.11.2023 से 07.01.2024 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर होकर गंतव्य को जाएगी। पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरती है।
नोट- प्रयागराज जंक्शन पर रुकने वाली मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियाँ प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थाई हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएंगी।यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications