मनोहर लाल धाकड़ का वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया एक और कांड, लोग बोले - 'उस गरीब की हाय लग गई'
Manohar Lal Dhakad Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अश्लील हरकत करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए मनोहर लाल धाकड़ का वीडियो देशभर में तेजी से वायरल हो रहा है। अब धाकड़ से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है। लोग कह रहे हैं कि उसे उस पंडित जी की हाय लग गई, जिसकी करोड़ों की जमीन पर वह कब्जा जमाए बैठा है।
भाजपा के पूर्व नेता मनोहर लाल धाकड़, मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के गांव बनी के निवासी हैं। यह गांव राजधानी भोपाल से करीब 342 किलोमीटर दूर स्थित है। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद धाकड़ ने रविवार को पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई।

यह भी पढ़ें- मनोहर लाल धाकड़ के एक्सप्रेस-वे कांड के बाद बीकानेर की शेरनी के वीडियो वायरल, जानिए असली लड़की कौन?
क्या धाकड़ को उसी ब्राह्मण की हाय लग गई?
दैनिक भास्कर से बातचीत में गांव बनी के निवासी रामलाल माली ने आरोप लगाया कि मनोहर लाल धाकड़ ने गांव के एक गरीब ब्राह्मण ईश्वरलाल की जमीन हड़प ली है। ईश्वरलाल दो बार कोर्ट से जीत चुके हैं, फिर भी धाकड़ राजनीतिक रसूख के दम पर जमीन का नामांतरण (mutation) नहीं होने दे रहा है। अब गांव में कहा जा रहा है कि धाकड़ को उसी ब्राह्मण की बद्दुआ लग गई।
यह भी पढ़ें- MP News: भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक और वीडियो वायरल, जानिए वकील ने कौनसा चौंकाने वाला किया दावा
11 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
पंडित ईश्वरलाल का कहना है कि वे 2009 से ही मनोहरलाल के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा लड़ रहे हैं और मंदसौर की अदालत से दो बार फैसला उनके पक्ष में आ चुका है। बावजूद इसके, मनोहरलाल जमीन लौटाने को तैयार नहीं है। यह करीब साढ़े 11 बीघा जमीन ईश्वरलाल के ससुर की है। ईश्वरलाल ससुराल में रहते हैं। उनकी पत्नी शांति ने अपने पिता की सेवा की थी, इसलिए पिता ने वसीयत में यह जमीन शांति के नाम कर दी थी।
ईश्वरलाल का आरोप है कि मनोहरलाल धाकड़ ने शांति की दो अन्य बहनों को बहला-फुसलाकर उनसे अवैध तरीके से यह जमीन खरीद ली, जबकि वसीयत के मुताबिक पूरी जमीन शांति की थी।
यह भी पढ़ें- BJP के 4 नेताओं ने करवाई फजीहत, कोई एक्सप्रेस-वे पर बनवा बैठा डर्टी VIDEO, किसी ने IAS-कर्नल पर बोले अपशब्द
मनोहर लाल के साथ वीडियो में कौन है महिला?
भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बने 8-लेन दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेस-वे पर मनोहरलाल धाकड़ एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि महिला गांव बनी की ही बहू है और एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। वह भी मनोहरलाल के ही समाज से ताल्लुक रखती है। पुलिस ने महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया












Click it and Unblock the Notifications