MP के उद्योगपतियों को याद आई मनमोहन सिंह की आर्थिक नीति, बोले- उनकी बात ही अलग थी

भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया, जहां मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब देश की आर्थिक नीतियों में उनके योगदान को याद किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उद्योगपतियों ने मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों को याद करते हुए अपनी बात रखी है।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में उद्योगपति मनीष गोयल ने मनमोहन सरकार के समय की आर्थिक नीतियों और महत्वपूर्ण कार्यों को याद करते हुए, अपनी बात साझा की है।

Indore

उद्योगपति मनीष गोयल बताते हैं कि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल के हिंदुस्तान के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनेंशली, उद्योग की नजर से देखा जाए, टैक्सेशन के लिए देखा जाए, या इंडियन इकोनामी यानी GDP के हिसाब से देखा जाए, सबसे अच्छा कार्यकाल रहा है। बहुत ही सरल और बहुत ही उम्दा कार्यकाल रहा है, उनके कार्यकाल में किसी भी व्यापारी या किसी भी उद्योगपति को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, उनके कार्यकाल में भारत ने सभी क्षेत्र में काफी ज्यादा प्रगति की है।

उद्योगपति मनीष गोयल बताते हैं कि, मनमोहन सिंह की कार्यप्रणाली सभी को साथ लेकर चलने की थी। वह सभी की पीड़ा सुनते थे, चाहे वह व्यापारी हो या उद्योगपति की समस्या, उसे सुविधाजनक बनाने का काम करते थे, मनमोहन सिंह का जाना भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए बड़ी क्षति है।

उद्योगपति मनीष गोयल बताते हैं कि, मनमोहन सिंह की कार्यप्रणाली उन्हें अपने आप में यूनिक बनती थी, वह सभी की समस्या को सुनकर उसे बैलेंस करके GDP हो या, इकोनामी हो, इनकम टैक्स या, व्यापार टैक्स हो, सबको सरल बनाकर किसी को अनावश्यक बर्डन नहीं आए यह सोचकर उनकी टीम काम करती थी।

ये भी पढ़े- MP News: पाला को राष्ट्रीय आपदा बनाने में पूर्व PM मनमोहन सिंह का बड़ा योगदान, जानिए शिवराज सिंह चौहान ने कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+