MP News: पाला को राष्ट्रीय आपदा बनाने में पूर्व PM मनमोहन सिंह का बड़ा योगदान, जानिए शिवराज सिंह चौहान ने कहा
Former PM Manmohan Singh News: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पाला को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में डॉ. सिंह का अहम योगदान था।
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जब पाला को राष्ट्रीय आपदा नहीं माना जाता था, तब उन्होंने इस समस्या को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया था। इसके परिणामस्वरूप डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें प्रणब मुखर्जी और शरद पवार जैसे नेता भी शामिल थे, और इस कमेटी ने पाला को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।

शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. मनमोहन सिंह को एक महान नेता और विनम्र व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए कहा, "डॉ. साहब का व्यक्तित्व हमेशा विजनरी था। उनका मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा प्रेरणादायक रहा। उनके जाने से भारतीय राजनीति को बड़ी क्षति हुई है।"
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व एक विजनरी था और उन्हें हमेशा श्रद्धा और सम्मान था। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, "एक बार वॉशिंगटन दौरे पर एक पत्रकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री को 'अंडर अचीवर' कहा, तो मैंने तुरंत प्रतिकार किया और सम्मान पूर्वक कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कभी अंडर अचीवर नहीं हो सकते।"
उन्होंने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्यों को हरसंभव सहयोग दिया। उन्होंने एक घटना का भी उल्लेख किया, जब वह मध्य प्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर उपवास पर बैठे थे, और डॉ. मनमोहन सिंह ने फोन पर उन्हें उपवास तोड़ने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
अंत में, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सचमुच वह महान थे, निश्चय ही उनका जाना भारतीय राजनीति की बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।" शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. मनमोहन सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।












Click it and Unblock the Notifications