मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में लगाई चुनावी वादों की झड़ी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार को नाजायज सरकार बता डाला। उन्होंने कहा कि यह सरकार कानूनी नहीं बल्कि गैरकानूनी है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम लोकतंत्र के उसूलों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी। लेकिन उसको छीन लिया। ये लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, कहते हैं कि हम बहुत स्वच्छ हैं, दूसरी तरफ पैसे देकर खरीदकर, डराकर, किसी को सीबीआई, किसी को ईडी का डर दिखाते हैं।

खड़गे ने कहा ये लोग तब भी सफल नहीं हुए तो लोगों में फूट डालकर, दंगे करके वो लोग आज हुकूमत में हैं। यहां पर जो हुकूमत बनी वह नाजायज है, यह कानूनी नहीं है, यह गैरकानूनी सरकार है।
खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम जातिगत जनगणना कराएंगे। जिससे यह पता चलेगा कि किस तबके में कौन कितना गरीब है, अशिक्षित हैं, किनके पास जमीन नहीं है।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सागर में संत रविदास जी के नाम से एक विश्वविद्यालय खोला जाएगा। किसोनों का कर्ज माफ किया जाएगा। एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा, महिलाओं को हर माह 1500 रुपए मिलेगा। 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications