Narmada Puram: नर्मदापुरम में मनाया गया मकर संक्रांति पर्व, सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Narmada Puram News: मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान व दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि नर्मदापुरम में स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
नर्मदा के घाटों पर बीती रात से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। सोमबार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में स्नान कर दान पुण्य किए।

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नर्मदा तटों पर श्रद्धालु पुण्य स्नान के लिए उमड़े। 14 जनवरी की रात से श्रद्धालुओं के नर्मदा तटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हुआ और यह आज सोमबार तक जारी रहा। तिल संक्रांति में नर्मदा दर्शन, पूजन, दान व स्नान का विशेष महत्व है। नर्मदापुरम के नर्मदा घाटों पर मेले जैसे नजारा नजर आया। आज हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में स्नान किया।
मुहूर्त के अनुरूप मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जा रही है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दुकानदारों ने भी विशेष तैयारी की है।
नर्मदापुरम शहर के होमगार्ड कमांडेंट अमृता सिंह ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नर्मदा के सभी घाटों पर होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, और मुनादी कर लगातार श्रद्धालुओं को सूचित किया जा रहा है कि गहरे पानी में न जाए घाट के किनारे पर गंदगी ना करें वही अभी तक नर्मदा के किसी भी घाट पर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी भी नहीं हुई है वहीं उन्होंने शाम तक हजारों श्रद्धालु ऑन की और आने की संभावना है जताई हैं।












Click it and Unblock the Notifications