मध्य प्रदेश: मैहर से भाजपा MLA नारायण त्रिपाठी ने बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर की मांग की, एलोपैथी का मजाक उड़ा
भोपाल, 2 जून। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच एलोपैथी व आयुर्वेदिक दवाओं को लेकर बहस छिड़ी छुई है। बाबा रामदेव कोरोना संक्रमित व्यक्ति के इलाज में एलोपैथी की तुलना में आयुर्वेदिक दवाओं को कारगर बता चुके हैं।

इस बीच मध्य प्रदेश के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने बाबा रामदेव के खिलाफ कथित रूप से एलोपैथी का मजाक उड़ाने के लिए एफआईआर की मांग की है।
इससे पहले मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा था कि कोरोना संकट के दौरान ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। झोलाछाप चिकित्सक देवदूत बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए उनको कोरोना योद्धा का दर्जा मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications