Bhopal News: महिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर याद दिलाए वादे, प्रभारी को सौंपा स्मरण पत्र

MP congress News: एमपी में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर महिलाओं के लिए किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को संबोधित स्मरण पत्र सौंपा, जिसमें सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति किए गए वादों का जिक्र था। विभा पटेल ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने संकल्प पत्र में बहुत सारे वादे किए थे, लेकिन इन वादों को पूरा करने में सरकार ने विफलत नजर है।

Mahila Congress Vibha Patel reached BJP office and handed over reminder regarding promises

पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने विगत 11 नवंबर 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओ की गरिमामयी उपस्थिति में राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में 'मोदी की गारंटी भाजपा का भरोसा' बताते हुए प्रदेश की जनता, खासकर महिलाओं के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बने हुए 6 माह से अधिक का समय हो चुका है और सरकार का बजट भी विधानसभा पटल पर रखा गया है, जिसमें महिलाओं और लाड़ली बहनों से किए वादों को डॉ. मोहन यादव सरकार ने पूरी तरह से दरकिनार किया है, महिला सुरक्षा और महिलाओं/ युवतियों को सरकारी नौकरी में वरीयता देने जैसा विषय बजट से लुप्त है।

पटेल ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि हम महिलाओं को 3000 रुपये प्रतिमाह, 450 रुपये का गैस सिलेण्डर, किसानों को गेहूं का 2700 और धान का 3100 रूपये समर्थन मूल्य देने के साथ-साथ कक्षा बारहवी तक के बच्चों को फ्री शिक्षा देंगे, होनहार बच्चों को लेपटॉप और स्कूटी देने सहित तमाम वादे किये थे। गरीब परिवार को राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध कराई जायेगी के तहत वादा किया था कि 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जारी रहेगी लेकिन सरकार अपने वादों से पूरी तरह मुकर गई है।

पटेल ने कहा कि सबको मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना, सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता, प्रत्येक संभाग में मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस स्थापित करने के साथ-साथ प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करने जैसे तमाम वादे भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किये थे, लेकिन महिलाओं को न तो 3000 रुपये प्रतिमाह, न ही 450 रुपये का गैस सिलेण्डर मिल रहे हैं और न ही किसानों को गेहूं का 2700 और धान का 3100 रुपये समर्थन मूल्य मिल रहा है।

न तो बच्चों को लेपटॉप, स्कूली मिली, न गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत रियायती दरों पर दाल, सरसों का तेल और शक्कर मिली। महिला सुरक्षा और महिलाओं/ युवतियों को सरकारी नौकरी में वरीयता देने में सरकार की वादाखिलाफी स्पष्ट नजर आ रही है। किसानों की खरीदी का काम पूरा हो गया लेकिन सरकार के वादे अनुसार उनको समर्थन मूल्य नहीं मिला।

15 लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने की योजना

विभा पटेल ने कहा कि इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी जिसमें 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने की योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण का लाभ दिये जाने की गांरटी, लेकिन योजना धरातल पर नहीं। लाड़ली लक्ष्मियों को कुल 2 लाख रुपए, सभी जरूरतमंद बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष तक लाभ। हकीकत में कुछ नहीं। गरीब परिवारों के छात्रों कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा के साथ 1,200 रूपए की वार्षिक सहायता स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म की गारंटी पूरी तरह से गायब है।

विभा पटेल ने प्रदेश की महिलाओं के साथ भाजपा सरकार द्वारा की जा रही वादा खिलाफी को लेकर कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का रुख बेहद लचीला और महिलाओं को धोखे देना है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की योजनाओं को बंद करना है। जिसकी महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है और बीजेपी और सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराती हैं। प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार से हमारा कहना है कि वह जनादेश का सम्मान करें, अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करें। ऐसा न करने की स्थिति में महिला कांग्रेस आम जनता, विशेषकर महिलाओं के बीच जाकर भाजपा की मोहन यादव सरकार की आलोचना कर पोल खोलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+