Maharashtra: 3200 जोड़ों के साथ शादी रचाने वाली इस खूबसूरत नेता ने की भविष्यवाणी, खुलेआम बताया-कौन बनेगा CM?
Navneet Rana on Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में आज 288 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहा है, सुबह 11 बजे तक यहां पर 18.14 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। जनता में वोट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हर पार्टी के अपने-अपने दावे हैं और हर दल जीतने का दावा कर रहा है।
लेकिन इसी बीच बीजेपी की पूर्व सांसद नवनीत राणा का बड़ा बयान सामने आया है, जिन्होंने ना केवल जीत का दावा किया बल्कि ये भी बता दिया कि महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा?

आपको बता दें कि अमरावती जिले के बडनेरा सीट से नवनीत राणा के पति रवि राणा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। आज जब वोट देने जा रहे थे, तब पत्नी नवनीत और घर के सदस्यों ने, उन्हें टीका-चंदन लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए नवनीत राणा ने अपने पति की जीत का दावा किया और कहा कि 'उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता चौथी बार रवि राणा को अपना आशीष देगी क्योंकि यहां की जनता रवि राणा के काम और नम्रता से बहुत ज्यादा प्रसन्न है।'
उन्होंने ये भी कहा कि 'अमरावती में बीजेपी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर आएगी और एक बार फिर से राज्य में महायुति की सरकार बनेगी और बीजेपी का नेता ही राज्य का सीएम होगा। हालांकि उन्होंने किसी भी नेता का नाम तो लिया नहीं लेकिन पूरे भरोसे के साथ कहा कि कोई भाजपा नेता ही राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा।'
नवनीत राणा का पूरा नाम नवनीत कौर राणा है
आपको बता दें कि अपनी सुंदरता और बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली नवनीत राणा का पूरा नाम नवनीत कौर राणा है। राजनीति में कदम रखने से पहले वो एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं और उन्होंने साउथ की कई चर्चित फिल्मों में काम किया है।
कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े से हारी थीं नवनीत
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अमरावती से सांसद (सांसद) चुनी गईं थीं, 2024 के चुनावों में, उन्होंने उसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े से 19,731 मतों के अंतर से हार गई थीं।
बडनेरा सीट का लगातार तीन बार से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं रवि राणा
उनके पति रवि राणा भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका पूरा नाम रवि गंगाधर राणा है और वो बडनेरा सीट का लगातार तीन बार से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनकी और नवनीत की पहली मुलाकात योगा कैंप में हुई थी और पहली मीटिंग में ही दोनों ने एक-दूसरे को दिल दे दिया था, फिर लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।
3 फरवरी 2011 को नवनीत और रवि ने शादी की लेकिन इस शादी ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया था क्योंकि दोनों ने सामूहिक विवाह समारोह में ब्याह रचाया था , जिसमें इनके साथ 3200 जोड़ों को विवाह हुआ था। अपने आप में बेहद खास रही इस शादी ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications