हथियारों के जखीरे के साथ पकड़ा गया महंत तूफान गिरी, मचा हड़कम्प

Panna News, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। पन्ना जिले में सर्चिंग अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ जारी है।

Mahant tufan giri arrested in ajaigarh panna

इसी के तहत अजयगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के साथ एक महंत समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक धारदार हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपियो की मारुति वैन से एक शराब की पेटी भी मिली है। अजयगढ़ टीआई विजय बहादुर सिंह के अनुसार आरोपियों के तार यूपी से जुड़े हो सकते हैं।

दूसरी तरफ आरोपी महंत तूफान गिरी का कहना है कि हम पन्ना के जिन्ना गांव में पूजा पाठ का काम करते हैं। पुलिस ने जो हथियार जब्त किए हैं वो किसी ने गाड़ी में रख दिए हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+