MP से महाकुंभ का सफर होगा आसान, इन जिलों से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला में जाने के लिए यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर रतलाम मंडल से होकर विश्‍वामित्री-बलिया के मध्‍य गाड़ी संख्‍या 09139/09140 विश्‍वामित्री-बलिया-विश्‍वामित्री महाकुंभ मेला स्‍पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा चलेगी।

गाड़ी संख्या 09139 विश्वामित्री - बलिया महाकुंभ स्पेशल 22 फ़रवरी 2025 शनिवार को 08:35 बजे विश्वामित्री से चल कर रतलाम मंडल के दाहोद (12:12/12:14), रतलाम(13:35/13:45), नागदा(14:38/14:40), उज्जैन(15:55/16:05) एवं शुजालपुर (17:58/18:00) बजे होती हुई अगले दिन 20:30 बजे बलिया पहुँचेगी।

Indore

इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09140 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ स्पेशल 23 फ़रवरी 2025 रविवार को 23:30 बजे बलिया से चल कर रतलाम मंडल के शुजालपुर( 01:27/01:29, सोमवार), उज्जैन(03:40/03:50), नागदा (04:40/04:42), रतलाम (05:20/05:30), दाहोद (07:01/07:03) होती हुई सोमवार को 10:05 बजे विश्वामित्री पहुँचेगी ।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्‍जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी, ओरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंडि़हार एवं गाजीपुर सिटी स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन फर्स्‍ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।

गाड़ी संख्‍या 09139 के लिए लिए टिकटों की बुकिेंग 06 फरवरी, 2025 से रेलवे के सभी आरक्षण केन्‍द्रों एवं आईआरसीटीसी बेवसाइट के माध्‍यम से की जा सकेगी। ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते है।

ब्लॉक कार्य के कारण टर्मिनल स्टेशन में बदलाव

उत्‍तर रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्‍टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर चल रहे ब्लॉक कार्य के कारण दो ट्रेनों के टर्मिनल स्‍टेशन में बदलाव अवधि का पुन: विस्‍तार किया गया है।

गाड़ी संख्या 22209 मुम्‍बई सेंट्रल नई दिल्ली दुरंतो 25 फ़रवरी 2025 तक हज़रत निजामुद्दीन से नई दिल्ली के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी तथा हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

गाड़ी संख्या 22210 नई दिल्‍ली मुंबई सेंट्रल दुरंतो 25 फ़रवरी 2025 तक नई दिल्ली से हज़रत निजामुद्दीन के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी तथा हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी।

ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते है।

ये भी पढ़े- MP News: PM आवास योजना में बनेंगे 10 लाख से ज्यादा मकान, किसे मिलेंगे, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+