MP News: महाकुंभ ने बदला मन, शमामा से साधना बनी मुस्लिम महिला, वीरेंद्र से रचाया विवाह
मध्यप्रदेश के एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है, जहां अबकी बार मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाते हुए हिंदू युवक ने शादी की है। युवती ने हिंदू रितिरिवाजों को अपनाते हुए हिंदू युवक के साथ शादी की है, जहां अब युवती ने अपने आगे का जीवन हिंदू होकर बिताने का फैसला लिया है।
पूरा मामला मध्यप्रदेश के खंडवा से सामने आया है, जहां मुस्लिम युवती से सनातन धर्म से इस कदर प्रभावित हुई की, उसने ना सिर्फ अपना धर्म बदलने का फैसला लिया, बल्कि हिंदू युवक को जीवन साथी चुनते हुए आगे का जीवनयापन करने का निर्णय लिया। वहीं अब युवती ने हिंदू युवक के साथ साथ फेरे लेते हुए, अपना धर्म और नाम दोनों परिवर्तित किया है।

खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर पर कसरावद की शमामा शेख ने कसरावद के ही वीरेंद्र मोरे से सनातन संस्कृति के साथ साथ फेरे लेते हुए विवाह किया, इस तरह शमामा शेख अब साधना मोरे बन गई है। सनातन धर्म अपनाने वाली साधना मोरे ने बताया कि, उसे सनातन धर्म से बेहद खास लगाव था, यही कारण है की, शादी के लिए कसरावद के अपने गांव झिरनिया के रहने वाले वीरेंद्र को जीवन साथी चुना। मीडिया में बार-बार सनातन धर्म के चल रहे प्रयागराज महाकुंभ के बारे में देखकर मुझे लगा कि, इस महापर्व के समय पर ही मुझे सनातन धर्म में प्रवेश करना चाहिए। मैंने महादेवगढ़ के बारे में सुना था, मेरी इच्छा महादेवगढ़ में ही विवाह कर सनातन धर्म में प्रवेश करने की थी. मेरे जीवन साथी वीरेंद्र मोरे ने मेरी वह इच्छा पूरी की है।
महादेवगढ़ की देख रेख करने वाले अशोक पालीवाल का कहना है कि, कुछ दिनों पूर्व ही वीरेंद्र ने संपर्क कर महादेवगढ़ पर विवाह की इच्छा जताई थी, स्वीकृति मिलने पर वीरेंद्र स्वयं के परिवार को लेकर महादेवगढ़ पर उपस्थित हुए, जहां सनातन वैदिक पद्धति से विवाह संपन्न करवाया गया है। इस दौरान विवाह समारोह में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए. वहीं इससे पहले धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां अब एक बार फिर मुस्लिम युवती के हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है।
ये भी पढ़े- MP News: जंगल में बही अवैध शराब की नदी, पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications