MP News: जंगल में बही अवैध शराब की नदी, पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश के खरगोन में पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खरगोन पुलिस व आबकारी पुलिस के लगभग 150 पुलिसकर्मियों ने एक साथ दी ग्राम सोमाखेड़ी व ग्राम भीलगाँव मे दबिश देखते अवैध शराब के विरुद्ध सबसे बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना व सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। दबिश के पूर्व पुलिस फोर्स को ब्रीफ़ किया गया।

ग्राम सोमाखेड़ी में की गई कार्यवाही मे पुलिस ने 02 व आबकारी ने किए 02 प्रकरण धारा 34(2) के साथ ही धारा 34(1) के 08 प्रकरण किए पंजीबद्ध जिसमे कुल 485 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 72,750/- रुपये , 9600 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 9,60,000/- व अवैध शराब बनाने के संसाधन कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये के कुल 11,32,750/- रुपये के किए जप्त। इसी प्रकार ग्राम भीलगाँव मे की गई कार्यवाही मे पुलिस ने 02 व आबकारी ने किए 01 प्रकरण धारा 34(2) के साथ ही धारा 34(1) के 10 प्रकरण किए पंजीबद्ध जिसमे कुल 450 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 67,500/- रुपये, 7100 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 7,10,000/- व अवैध शराब बनाने के संसाधन कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये के कुल 8,77,500/- रुपये के किए जप्त।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना व सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में ग्राम सोमाखेड़ी व ग्राम भीलगाँव में पुलिस व आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर अवैध कच्ची महुआ शराब के ठिकाने पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 12.02.2025 को तड़के सुबह थाना क्षेत्र मंडलेश्वर के ग्राम सोमाखेड़ी व थाना क्षेत्र थाना कसरावद के ग्राम भीलगाँव मे पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से बहुत बड़ी कार्यवाही की है जिसमे टीम के द्वारा ग्राम सोमाखेड़ी मे अवैध शराब के ठिकाने पर दबिश दी जिसमे मंडलेश्वर पुलिस ने 02 प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के जिसमे 145 लीटर कच्ची शराब व आबकारी पुलिस ने 02 प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के जिसमे 140 लीटर कच्ची शराब जप्त कर पंजीबद्ध किए । साथ ही 08 प्रकरण धारा 34(1) के पंजीबद्ध कर मौके पर 9600 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 9,60,000/- व अवैध शराब बनाने के संसाधन कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये के कुल 11,32,750/- रुपये के नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है ।
साथ ही थाना क्षेत्र कसरावद के ग्राम भीलगाँव मे कसरावद पुलिस ने 02 प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के जिसमे कुल 120 लीटर व आबकारी पुलिस ने 01 प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के जिसमे 130 लीटर कच्ची शराब जप्त कर पंजीबद्ध किए । साथ ही 10 प्रकरण धारा 34(1) के पंजीबद्ध कर मौके पर 7100 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 7,10,000/- व अवैध शराब बनाने के संसाधन कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये के कुल 8,77,500/- रुपये के नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है।
ये भी पढ़े- MP News: किसान दें ध्यान, इन जगहों से ना खरीदें उर्वरक, बीज और कीटनाशक सामान












Click it and Unblock the Notifications