MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में जल्द होगी मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में 45 जिलों में होगी बारिश

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जुझ रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। देरी से ही सही लेकिन मानसून 48 घंटे के अंदर प्रदेश में एंट्री की पूरी संभावना है।

सोमवार को इंदौर, भोपाल उज्जैन, धार, बैतूल समेत कई जिलों में बारिश हुई, वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है। निवाड़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। छतरपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ। इन दोनों जिलों में लू भी दर्ज की गई।

Madhya Pradesh monsoon

प्रदेश के सबसे गर्म जिलों को देखा जाये तो सोमवार को प्रमुख जिलों का तापमान निवाड़ी में 45.01, दमोह में 42.5, नरसिंहपुर में 41.2, भोपाल में 40.8, इंदौर में 40.01, जबलपुर में 39.5, छतरपुर में 45, शिवपुरी में 44, टीकमगढ़ में 44, ग्वालियर में 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ प्रदेश का पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट
बारिश की स्थिति देखी जाए तो एक दर्जन से भी अधिक जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बैतूल, बुरहानपुर, सिंगरौली, सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, दतिया, निवाड़ी और बालाघाट जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, मैहर, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, शिवपुरी, ग्वालियर, उमरिया, इंदौर, मुरैना, पन्ना और सागर जिलों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं, उमरिया जिले में गर्म रात रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+