MP Weather: मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, इन जिलों में तीन दिन तक होगी भारी बारिश; क्या है वजह?

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 28 से 30 अक्टूबर तक मौसम खराब रहेगा। एमपी के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें या बारिश की चेतावनी जारी की है।

Weather in Madhya Pradesh

आगामी 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के सिंगरौली,जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को बालाघाट,डिंडोरी, अनुपपुर, उमरिया, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, कटनी, और शहडोल जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 29 अक्टूबर को सूबे के नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, कटनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, अनुपपुर, उमरिया और शहडोल जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को बालाघाट, डिंडोरी, अनुपपुर, उमरिया , सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, कटनी, और शहडोल जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद मौसम साफ और शुष्क होने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+