CM शिवराज ने कोरोना के कारण रुकवाई मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बस सेवा, लॉकडाउन का दायरा भी बढ़ेगा

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में यहां संक्रमण के 4043 नए मामले सामने आए। जबकि, 13 मौतें भी हुईं। कोविड पॉजिटिवटी रेट बढ़कर 12% हो गया है, जो कि चिंता की बड़ी बात है। राज्य सरकार ने ऐसे में कोविड गाइडलाइंस का हर हाल में पालन करने की नसीहत दी है। सरकार ने हर जिले में कोविड केयर सेंटर खोलने की बात कही है। साथ ही बसों के संचालन को लेकर भी निर्णय लिया है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: CM Shivraj ने कोरोना के कारण रुकवाई MP-छत्तीसगढ़ बस सेवा | वनइंडिया हिंदी
      Madhya Pradesh suspended bus operations with Chhattisgarh Due to COVID-19

      मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि, महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह संचालन अस्थायी रूप से रुका है, लेकिन माना जा रहा है कि इससे को​रोना का संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी। इसके संक्रमण रोकने के लिए ही सरकार ने 13 जिलों में रविवार के बाद अब शनिवार को भी लॉकडाउन की तैयारी कर ली है।

      Madhya Pradesh suspended bus operations with Chhattisgarh Due to COVID-19

      मुख्यमंत्री शिवराज ने एक बार फिर कहा कि, कुछ जिलों में कोरोना में तेजी वाली परिस्थितियां आती हैं, तो लॉकडाउन लगाना ही अंतिम विकल्प होगा। उनका कहना है कि, इसके लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सिफारिश से इस तरह के सख्त फैसले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा- हम लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन फैसला लेना पड़ेगा। बता दिया जाए कि, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के बाद बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में 100 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं।

      Madhya Pradesh suspended bus operations with Chhattisgarh Due to COVID-19

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+