MP: कौन होगा राज्य का अगला CM? शिवराज ने दिए अहम संकेत
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। शिवराज सिंह चौहान की तमाम योजनाओं ने बीजेपी के लिए जीत की गाथा लिखने में अहम योगदान दिया। अब राज्य के सीएम चेहरे को लेकर मंथन जारी है।
वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में प्रचंड बहुमत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के सीएम पद एक छोटी बात है। पार्टी जो कहती है, हम वही करते हैं। 4 बार के सीएम शिवराज बोले मैं रेस में नहीं...

हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया के सामने यह बात कही थी कि वो सीएम पद के दावेदार नहीं है। वो इस दौड़ में नहीं है। वो सिर्फ एक कार्यकर्ता हैं। आपको बता दें कि एमपी की 230 सीटों में से 163 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई है।
कौन होगा राज्य का सीएम?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवराज ने राज्य के सीएम फेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और कौन नहीं होगा, यह बीजेपी संसदीय बोर्ड को देखना है। यह हमारे सोचने के लिए नहीं है। इस मुद्दे पर हम कोई विचार विमर्श नहीं कर सकते हैं। क्या 5वीं बार कार्यकाल के लिए सहमत होंगे आप? इसपर शिवराज ने कहा कि पार्टी मुझे जहां भी रखेगी और जो कुछ भी करने के लिए कहेगी, मैं करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications