मध्य प्रदेश: मस्जिद में मूर्ति को लेकर 2 समुदायों में झड़प, नीमच में धारा 144 लागू, पुलिस बल तैनात

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस प्रशासन ने धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इलाके में 4-5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी गई है। एसपी नीमच ने कहा है कि, जहां बवाल हुआ, वहां अब पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।

Madhya Pradesh: section 144 in Neemuch, Due to dispute between two communities

नीमच के एसपी ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने एक दरगाह के पास हनुमानजी की एक मूर्ति रख दी थी, जिसके कारण पुराने कचारी क्षेत्र में दो समूहों में झड़प हुई। उस झड़प के दौरान, कुछ लोगों ने पथराव किया जिसमें 3-4 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। उस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की खातिर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।"

Madhya Pradesh: section 144 in Neemuch, Due to dispute between two communities

पु​लिस ने आंसू गैस के गोले दागे
स्थानीय लोगों का कहना है कि, अभी इलाके में भीड़ एकत्रित होने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। वहीं, स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने डंडे मारे। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि, इलाके में झड़प के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया, जिसमें 3-4 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। एसएसपी का कहना है कि, अब हालत नियंत्रण में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+