दोबारा खाना मांगा तो महिला बावर्ची ने पहली कक्षा के छात्र पर उडे़ली खौलती दाल

दोबारा खाने मांगने पर पहली कक्षा के छात्र पर फेंकी खौलती दाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक स्कूल की महिला बावर्ची के कक्षा एक के छात्र पर कथित तौर पर खौलती दाल फेंक देने का मामला सामने आया है। बच्चे पर दाल फेंकने की आरोपी महिला महिला सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाती है। खौलती दाल गिरने से बच्चे का मुंह, बांह और छाती झुलस गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अब बच्चे की हालत में सुधार बताया गया है। इस बच्चे ने एक बार प्लेट में दिया खाना खाकर महिला रसोइया से और खाना मांग लिया था, जिससे वो गुस्सा गई और चूल्हे पर पकती गर्म दाल बच्चे पर फेंक दी।

बीते हफ्ते की है घटना

बीते हफ्ते की है घटना

डिंडोरी के शाहपुर लुदरा गांव के सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली रसोइया पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना 23 जनवरी को लुदरा गांव स्थित एक प्राइमरी स्कूल में घटी। पुलिस ने बताया है कि घटना की जानकारी एक दिन बाद यानी 24 जनवरी को मिली जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी महिला कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

बच्चे के परिजनों ने लगाए आरोप

बच्चे के परिजनों ने लगाए आरोप

बच्चे के परिजनों का कहना है कि लंच ब्रेक के दौरान जब सभी बच्चे खाना खा रहे थे तो पहली कक्षा में पढ़ने वाले प्रिंस ने थोड़ा और दाल देने के लिए रसोइया से कहा था, जिस पर वो गुस्सा हो गई और उसने बच्चे के ऊपर गर्म दाल फेंक दी। गांव के लोगों ने भी इस घटना को लेकर गुस्से का इजहार किया है। ग्राणीणों का कहना है कि क्या बच्चों के साथ इस तरह से बर्ताव किया जाएगा।

पहले भी आए हैं मिड डे मील में गड़बड़ी के मामले

पहले भी आए हैं मिड डे मील में गड़बड़ी के मामले

मिड डे मील में बच्चों को भोजन मांगने पर पीट देने या दूसरी तरह की गड़बड़ियों के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश के ही छतरपुर में भोजन के रूप में बच्चों को नमक और रोटी देने को मामला सामने आया था। यहां बच्चों को भोजन के रूप में केवल नमक और चपाती दी जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+