मध्य प्रदेश पुलिस पर सोने के बाद अब चांदी चोरी करने का आरोप लगा, जानें पूरा मामला?
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में पुलिस पर चांदी चोरी करने का आरोप लगा है।
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में ब्रिटिश काल के सोने के सिक्कों की कथित चोरी के बाद अब चांदी चोरी का आरोप लग रहा है। नानपुर पुलिस पर दो स्थानीय लोगों ने चुराई गई चांदी से कम चांदी लौटाने का आरोप लगया है।
मामला दिसंबर 2022 का है, जब आजंदा गांव के रहने वाले तेनसिंह और कैलाश तोमर ने अपने घर से चांदी की चोरी की शिकायत नानपुर पुलिस से की। पुलिस सूत्र ने बताया कि पुलिस ने 24 अप्रैल 2022 को चार लोगों के गिरोह को गिरफ्तार कर उनसे चांदी बरामद की।

सूत्रों के अनुसार, इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने अपने वकील के माध्यम से पुलिस स्टेशन पर संपर्क किया। साथ ही अदालत में कीमती सामान वापस लौटने को कहा। इसके बाद 18 जुलाई को नानपुर पुलिस ने तेनसिंह को दो किलो और तोमर को डेढ़ किलों चांदी दी। लेकिन, दोनों लौटाई गई चांदी से खुश नहीं दिखाई दिए।
शिकायत कर्ता का कहना है कि तैनसिंह के घर से 8 किलो चांदी चोरी हुई लेकिन, नानपुर पुलिस स्टेशन में 6 किलों चांदी चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, कैलाश तोमर के घर से 7 किलों चांदी चोरी हुई, जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट में 4 किलों चांदी ही लिखी।
लेकिन, जब पुलिस ने बरामद चांदी शिकायतकर्ताओं को वापस की तो दोनों को ये संदेह हुआ कि पुलिस ने उन्हें जो चांदी दी है वो नई सी लग रही है और चोरी हुई चांदी से मिलती जुलती नहीं थी। वे चांदी की प्रमाणिकता की जांच करने के लिए उसे एक जौहरी के पास ले गए तो पता चला कि वो मिलावटी है।
इसके बाद दोनों ने एसपी के कार्यालय से संपर्क किया साथ ही उन्हें असली चांदी लौटाने की बात कही। इस पर एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसपी हंसराज सिंह ने जोबट के पुलिस उपमंडल अधिकारी नीरज नामदेव को मामले की जांच करने के निर्देश दे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications