यूपी चुनाव से पहले भाजपा को मध्य प्रदेश के नगर निगम चुनावों में मिली बंपर जीत

नोटबंदी के फैसले के राजनीतिक नफे-नुकसान का आंकलन कर रहे तमाम सियासी पंडितों को पछाड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों में बंपर जीत दर्ज की है।

भोपाल। यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद मची सियासी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संपन्न हुए नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम की 30 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस का हाल इन चुनावों में बुरा रहा है, उसे महज 4 सीटें मिली हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। आपको बता दें नोटबंदी के फैसले के बाद मध्य प्रदेश के इन चुनावों पर भाजपा समेत कई सियासी दलों की निगाहें थीं।

bjp यूपी चुनाव से पहले भाजपा को मध्य प्रदेश के नगर निगम चुनावों में मिली बंपर जीत

गौरतलब है कि हाल ही में निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया है। इन राज्यों में चुनाव से पहले मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। नोटबंदी के फैसले के बाद अलग-अलग राज्यों में हुए निकाय चुनावों में लगातार यह चर्चा रही कि इस फैसले से भाजपा को सियासी फायदा होगा या नुकसान। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में भी जबरदस्त सीटें हासिल करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी। ये भी पढ़ें- आपको भी मिलेगी फ्री में सैलरी, मोदी लेकर आ रहे हैं ऐसी स्कीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+