मध्य प्रदेश: बालाघाट में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 22 की मौत, 2-2 लाख का मुआवजा देगी शिवराज सरकार

आग लगने की वजह से अब तक करीब 22 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 8 लोग इस दर्दनाक हादसे में घायल हो गए हैं। मारे जाने वाले लोगों की संख्या अभी और अधिक बढ़ सकती है।

भोपाल। जहां एक ओर पूरे मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन कर रहे हैं और उनका प्रदर्शन काफी उग्र हो गया है, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बालाघाट में एक पटाखा फैक्ट्री में आग गई। आग लगने की वजह से अब तक करीब 22 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 8 लोग इस दर्दनाक हादसे में घायल हो गए हैं। मारे जाने वाले लोगों की संख्या अभी और अधिक बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश: बालाघाट में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 21 की मौत, 8 घायल

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर हुई है। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, उसका नाम खारी है। यहां पर शाम को करीब चार बजे जोरदार धमाका हो गया, जिसके चलते फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घायलों को नजदीक के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश: बालाघाट में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 21 की मौत, 8 घायल

यहां आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में भी बालाघाट के किनारपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में एक बड़ा धमाका हुआ था। उस धमाके में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। उसके मुकाबले इस बार के धमाके में काफी अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट में हुए हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने इस दुखद घटना पर शोक जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+