खरगोनः जुए का कर्जा उतारने के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे तो बेटे ने उतार दिया मौत के घाट
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुत्र ने कुछ पैसों के लिए अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पुत्र कर्ज से लदा हुआ था। इस कारण सरकारी मुआवजे की राशि के लिए कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

सनावद पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि सगड़ियाओं गांव के रहने वाले साहेब सिंह बीते 26 दिसंबर को अपने खेत के पास मौजूद झोपड़ी में मृत पाया गए। बेटे शिवपाल सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दावा किया कि तीन अज्ञात लोगों ने उसके पिता की हत्या कर दी।
साथ ही उसने पुलिस को यह भी बताया कि जब वह वहां से कुछ दूरी पर काम कर रहा था तो उसे कुछ पत्थर की आवाजें सुनाई दी। इसके बाद झोपड़ी के पास जब वह आया तो उसने पाया कि उसके पिता मरे हुए हैं और हत्यारे भाग रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने साठ हजार रुपये से अधिक का जुआ खेला था और वह पैसे नहीं चुका पाया था। शिवापल सिंह अपने पिता से परेशान थे क्योंकि पिता ने उसे कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं दिए थे। प्रभार सोनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि साहेब सिंह की जमीन को गांव के पास राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए सरकार ने अधिग्रहित किया था और उसे मुआवजे के रूप में 70 लाख रुपये से अधिक मिलने वाले थे। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ेंः अजमेर के युवक की मुम्बई में हत्या, मेडिकल स्टोर में घुसे चोर ने मारी गोली, CCTV फुटेज वायरल












Click it and Unblock the Notifications