अजमेर के युवक की मुम्बई में हत्या, मेडिकल स्टोर में घुसे चोर ने मारी गोली, CCTV फुटेज वायरल

Recommended Video

    Ajmer के युवक की Mumbai में हत्या, Medical Store में घुसे चोर ने मारी गोली, CCTV Viral | वनइंडिया

    अजमेर। राजस्थान के एक युवक की मुम्बई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रेम सिंह राजपुरोहित अजमेर की हरिओम कॉलोनी का रहने वाला था। वह मुम्बई में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

    Ajmer Young Man Murder at Medical Store Mumbai CCTV Footage Viral

    जानकारी के अनुसार अजमेर शहर के रामगंज थाना इलाके की हरिओम कॉलोनी का प्रेम सिंह राजपुरोहित लंबे समय से मुम्बई के एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। शनिवार रात को वह मेडिकल स्टोर में ही सो रहा था। देर रात अचानक एक चोर दुकान में घुसा। इसकी भनक वहां सो रहे प्रेम सिंह को लग गई और वह जाग गया। इस पर उसने स्टोर के काउंटर पर गल्ले से छेड़छाड़ कर रहे चोर पर अपना कंबल फेंका। लेकिन चोर ने तत्काल कंबल को वापस कांउटर पर फेंक दिया और पिस्टल निकाल लिया।

    यह देखकर प्रेम सिंह ने उससे बचने का प्रयास किया। उसका चोर के साथ संघर्ष भी हुआ। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि प्रेम सिंह चोर से बचने का काफी प्रयास कर रहा था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। चोर ने प्रेम सिंह को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को घटना का पता चलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी अजमेर के रामगंज पुलिस के पास भेजी। उसके आधार पर पुलिस ने प्रेम सिंह के परिवार को इसकी सूचना दी है। इससे प्रेम सिंह के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+