स्टेज पर 'राणा जी माफ करना' जैसे गाने पर बालाओं के साथ नाचे भाजपा नेता, वीडियो वायरल

कटनी। लोगों के सामने या फिर मीडिया के कैमरे पर नेता बेहद संजीदा नजर आते हैं। लेकिन जैसे ही वो किसी कार्यक्रम या रंगारग कार्यक्रम में शामिल होते हैं उनके अंदर का डांसर तेजी से बाहर निकलने लगता है। फिर उनको इस बात की परवाह नहीं होती है कि कौन-कौन उनको देख रहा है और डांसरों के साथ जमकर ठुमके लगाते हैं। ऐसे ही एक नेता दिखे शादी के कार्यक्रम में, जहां उन्होंने स्टेज पर चढ़कर बार-बालाओं के साथ ठुमका लगाया।

बार-बालाओं के साथ नाचे भाजपा पार्षद

बार-बालाओं के साथ नाचे भाजपा पार्षद

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के महरोई में शादी समारोह में शामिल हुए बीजेपी पार्षद का अश्लील डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा पार्षद बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा पार्षद उत्तम शर्मा बरही नगर परिषद वार्ड नंबर 11 से पार्षद हैं।

शादी के कार्यक्रम में गए थे पार्षद

शादी के कार्यक्रम में गए थे पार्षद

पार्षद उत्तम शर्मा जिले में पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ फोटो मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो एक शादी का है। पार्षद उत्तम शर्मा बीते 25 नवंबर को उमरिया जिले में स्थित महरोही में गुप्ता क्रेशर के मालिक के परिवार में आयोजित शादी में शरीक होने गए थे।

डांस वीडियो हो गया वायरल

डांस वीडियो हो गया वायरल

शादी के दौरान डांस का व्यवस्था किया गया था। स्टेज पर डांसरों को देख पार्षद भी चढ़ गए और मुझको राणा जी माफ करना जैसे कई गानों पर बार-बालाओं के साथ लटके-झटके लगाते हुए नजर आएं। इस दौरान वहां लोगों ने उनके डांस का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद यह वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। स्टेज पर चढ़ने के बाद पार्षद उत्तम शर्मा ने एक के बाद एक कई गानों पर जमकर डांस किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+