नपुंसक होने की बात कह पत्नी पहुंची कोर्ट तो फौजी पति ने ले ली दो जानें
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक फौजी ने अपनी पत्नी और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की मृतका से शादी पांच साल पहले हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन पति पर नपुंसक होने और दहेज के लिए परेशान करने की बात कह मायके लौट आई। पत्नी ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था, साथ ही पति के खिलाफ फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए केस दायर किया था। सोमवार को इस केस में सुनवाई पूरी हो गई थी। अदालत से जब शाम को बाप-बेटी घर लौट रहे थे तो फौजी प्रमोद ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गया।

पांच साल पहले हुई थी शादी
पांच साल पहले मुरैना के फौजी विनोद गिरि की शादी भिंड में अमायन की सरला के साथ हुई थी। सरला शादी के कुछ महीने बाद ही पति पर नपुंसक होने और दहेज मांगने का आरोप लगा कर तलाक के लिए मामला दर्ज करा दिया था और पति को छोड़ मायके आ गई।

पति बोला- मैं नपंसुक नहीं हर्निया से पीड़ित था
विनोद ने पत्नी के आरोपों को खारिज करते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट पेश करते हुए कोर्ट को बताया था कि शादी को वक्त वह हर्निया से पीड़ित था, जिसे सरला ने नपुंसकता मान लिया। उसकी सर्जरी हो चुकी है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। इसके बाद कोर्ट ने सरला से पति को एक मौका दे उसके साथ रहने का सुझाव दिया था, लेकिन सरला ने पति पर भरोसा करने से इनकार करते हुए तलाक की मांग को जारी रखा।

फैसला खिलाफ जाने के गुस्से में की हत्या
सोमवार को मुकदमे में दोनों पक्षों की गवाही के बाद फैमिली कोर्ट जज केजी सुरेका ने मुकदमे की कार्यवाही को पूरा मानते हुए फैसला सुरक्षित कर दिया था। विनोद को डर था कि फैसला उसके खिलाफ जाएगा, इसी गुस्से में उसने पत्नी और ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने सरला की मां की शिकायत पर विनोद और उसके 12 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications