शिवराज सिंह सरकार की गौ संवर्धन योजना, जानिए क्यों है खास
मध्य प्रदेश में पशुपालन के जरिए युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं के लिए है, इसके अंतर्गत बैंकों की मदद से युवाओं को पशुपालन उद्योग के लिए लोन मुहैया कराया जाता है।
प्रदेश सरकार इस योजना के तहत युवाओं को 10 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराती है। अहम बात यह है कि इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपका मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

साथ ही आवेदन की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार आवेदक के पास कम से कम एक एकड़ जमीन होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम 5 पशु होने भी जरूरी है, तभी इस योजना के तहत आप आवेदन कर सकते हैं।
अगर दस्तावेजों की बात करें तो आपके पास आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पासपोर्ट साइट फोटो, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जमीन के कागजात, निवास प्रमाण पत्र देना होता है। आपको इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए जिले के पशु औषधालय के प्रभारी पशुपालन विभाग उप संचालक पशु चिकित्सा और पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जाना होगा।
यहां आप आवेदन फॉर्म हासिल कर सकते हैं और जरूरी जानकारी दर्ज करने के साथ आवश्यक दस्तावेजों को लगाना होगा। इन दस्तावेजों के साथ आप फॉर्म भरकर इसी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। ऐसे में आसानी से आपको आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन यौजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications