कटंगी में "आप" के रोड शो में जुटी भारी भीड़, भगवंत मान बोले मध्‍यप्रदेश में भी चल चुकी है बदलाव की आंधी

मध्‍य प्रदेश के बालाघाट की कुल छह विधानसभा में कटंगी सीट राजनीतिक दलों की ताकत दिखाने का गढ़ बन चुकी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के करंटी उम्‍मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी का रोड शो आयोजित किया। जिसमें हजारों की संख्‍या में पार्टी समर्थक जुटे।

aap

इस रोड शो में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचने वाले थे लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वो आप के इस चुनावी मेगा रोड शो में नहीं पहुंंच सके। इसकी जानकारी पंजाब सीएम भगवंत मान ने रोड शो के दौरान दी।

सीएम भगवंत मान ने कहा इस रोड शो में जुटी हजारों की भीड़ इस बात का सबूत है कि आम आदमी पार्टी पर उनको कितना विश्‍वास है। उन्‍होंने कहा मध्‍य प्रदेश में भी बदलाव की आंधी चल चुकी है।

बता दें आप से पहले कांग्रेस उम्‍मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ पहुंचे थे। वहीं भाजपा उम्‍मीदवार के प्रचार के लिए मुख्‍यमंत्री शिवरााज सिंह चौहान भी पहुंच चुके हैं। वहीं पंजाब सीएम भववंत मान ने मंगलवार को रोड शो किया और जनता का समर्थन मांगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+